बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक घर में धावा बोलकर चोरों ने नगदी व सोने के जेवरातों पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलेकर वहां से हजारों की नगदी समेत सोने के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मलिक का बगीचा इन्द्रानगर निवासी सलमा पत्नी स्व. अबरार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 3 सितम्बर की रात वह और उसकी पुत्री खाना खाकर सो गए। जब अगली प्रातः नींद खुली तो देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। जबकि कमरे में रखी तीस हजार रूपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन गायब थे। पीड़िता का कहना है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और सामान पर हाथ साफ कर दिया। उसने पुलिस से चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बिहारः अशोक धाम मंदिर में मौत की भगदड़- सावन सोमवार पर उमड़ी भीड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440