क्या पीरियड्स में कॉफी पीना ठीक है आइए जानते हैं इसके फायदे और क्या है नुकसान

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। एक हेक्टिक डे के बाद कॉफ़ी की एक सिप आपको तरोताजा कर देती है। कॉफ़ी में कैफीन मौजूद होता है जो हमारे दिमाग को एक्टिव बनाने में मदद करता है। अधिकतर लोग काफी पीना पसंद करते हैं साथ ही कई महिलाएं पीरियड्स में भी कॉफ़ी पीना पसंद करती हैं। हालांकि पीरियड्स के समय कई लोग कॉफ़ी न पीने की सलाह देते हैं क्योंकि कैफीन के कारण आपको पीरियड्स में समस्या आ सकती है। साथ ही कॉफ़ी की तासीर गर्म होती है जिससे पेट दर्द या इरेगुलर पीरियड् की समस्या हो सकती है। चलिए जानते हैं क्या पीरियड्स में कॉफ़ी पीना सही है..

पीरियड्स में कॉफ़ी पीने के क्या हैं फायदे?
दर्द से राहत

कॉफी में कैफीन होता है, जो एक प्राकृतिक दर्द निवारक है। पीरियड्स के दौरान कैफीन का सेवन करने से पीरियड्स साइकिल में होने वाली ऐंठन और पीरियड्स से संबंधित अन्य दर्द से राहत मिल सकती है। यदि आप दर्द से तुरंत राहत पाना चाहते हैं तो उच्च कैफीन वाली कॉफी का सेवन मददगार हो सकता है, लेकिन हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप इसकी मात्रा के प्रति सतर्क रहें क्योंकि इसकी बहुत अधिक मात्रा नुकसान पहुंचा सकती है।

मूड स्विंग से राहत
पीरियड्स में हार्माेनल परिवर्तनों के कारण मूड में बदलाव और थकान का कारण बन सकता है। कॉफ़ी पीने से आपका मूड बेहतर हो सकता है और आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है, क्योंकि कैफीन एक प्राकृतिक उत्तेजक है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

दिमाग एक्टिव बनाए
पीरियड्स के दौरान कई लोगों को हार्माेनल बदलाव के कारण सुस्ती महसूस हो सकती है या ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। कॉफ़ी में मौजूद कैफीन सतर्कता बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद कर सकता है। एक अच्छी कॉफ़ी की मदद से आप अपने दिमाग को एक्टिव बना सकते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट गुण
कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन को कम करने और शरीर को सेलुलर क्षति से बचाने में मदद कर सकते हैं। यह मासिक धर्म के दौरान विशेष रूप से सहायक हो सकता है, क्योंकि सूजन मासिक धर्म में ऐंठन और अन्य लक्षणों को खराब कर सकती है।

पीरियड्स में कॉफ़ी पीने के नुकसान
डिहाइड्रेशन की समस्या

कॉफ़ी के सेवन से आपको ज्यादा टॉयलेट आने की समस्या हो सकती है। इसके कारण आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है। डिहाइड्रेशन के कारण आपके शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए पीरियड्स में ज्यादा कॉफ़ी का सेवन न करें।

यह भी पढ़ें -   कुंडली में शनि कमजोर होने पर पैसा आता तो है, लेकिन रुकता नही दिखें ये संकेत तो हो जाएं सावधान

क्रेम्प बढ़ने की समस्या
हालांकि हमने बताया कि कॉफ़ी कुछ लोगों को क्रेम्प से राहत दे सकती है लेकिन कई बार कॉफ़ी के कारण आपको यूटर्स में दर्द की समस्या हो सकती है। कॉफ़ी के ज्यादा सेवन से आपकी क्रेम्प की समस्या बढ़ भी सकती है इसलिए ज्यादा कॉफ़ी का सेवन न करें।

नींद न आने की समस्या
कॉफी में कैफीन होता है, जो नींद में बाधा डाल सकता है। पीरियड्स के दौरान कॉफी का सेवन करने से अनिद्रा या इस दौरान होने वाली नींद संबंधी अन्य परेशानियां बढ़ सकती हैं।

हार्माेनल असंतुलन
कॉफ़ी कुछ लोगों में हार्माेनल संतुलन को बिगाड़ सकती है। अगर आप पीरियड्स के समय कॉफ़ी का सेवन करते हैं तो आपके हार्माेन पर प्रभाव पड़ सकता है। इस कारण से आपको इरेगुलर पीरियड्स की समस्या भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440