प्रत्याशियों-नेतागण सोशल मीडिया के माध्यम से कर रहें हैं अपील, सभी करें मतदान, कोई न चूके

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनावी शोर शनिवार की शाम थम गया था। इसी के साथ चुनाव प्रचार बंद हो गया था। हालांकि गुपचुप तरीके से प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओ और नेताओं ने मतदाताओ तक संपर्क का सिलसिला बनाए रखा है। रविवार को मतदान की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रत्याशियों ने फेसबुक पर लाइव आकर और अपनी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर मतदाताओं से मतदान जरूर करने की अपील की।

गली-मोहल्लों में जाकर प्रत्याशियों, पार्टियों के स्टार प्रचारकों, नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रविवार को मतदान की पूर्व संध्या पर विभिन्न दलों के प्रत्याशी सोशल मीडिया में मतदाताओं से एक-एक मत का प्रयोग करने की अपील करते नजर आए। नैनीताल जनपद की सभी 6 विधानसभा सीट से कांग्रेस, भाजपा, समाजवादी पार्टी, एआईएमआईएम, बसपा, आप, उत्तराखण्ड क्रांतिदल व निर्दलीय प्रत्याशियों ने वीडियो जारी कर सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करने की अपील की।

महानगर हल्द्वानी शहर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ0 जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, समाजवादी पार्टी प्रत्याशी शुऐब अहमद, एआईएमआईएम प्रत्याशी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, उत्तराखण्ड क्रांतिदल प्रत्याशी रवि वाल्मीकि, बसपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह, आप प्रत्याशी समित टिक्कू, जनता बिग्रेड पार्टी प्रत्याशी महिपाल सिंह, जन एकता पार्टी प्रत्याशी अनिल कुमार सिंह तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजेंद्र कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र जोशी, दिव्यांशु वर्मा व प्रशांत कुमार नेगी ने मतदाताओं से कहा कि पहले मतदान फिर जलपान करें।

यह भी पढ़ें -   रामनगर का गर्जिया मंदिर 30 मई तक बंद! दर्शन पर रोक, आखिर क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

इधर लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट, सपा प्रत्याशी मोहन पांडे, आप प्रत्याशी चंद्रशेखर पांडे, भाकपा माले प्रत्याशी बहादुर सिंह जंगी, बसपा प्रत्याशी पृथ्वीपाल सिंह, रिपब्लिकन पार्टी प्रत्याशी राम सिंह, उत्तराखण्ड देव भूमि पार्टी वीरेंद्रपुरी महाराज तथा निर्दलयी प्रत्याशी के रूप में यशपाल आर्य, पवन चौहान, संध्या डालाकोटी, नवीन पंत नाभादास व कुंदन मेहता ने कहा है कि एक-एक वोट कीमती है, इसलिये मतदान अवश्य करें।

नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य, भाजपा सरिता आर्य, आप प्रत्याशी हेम आर्य, उक्रांद प्रत्याशी ओमप्रकाश व बसपा प्रत्याशी राजकमल ने भी अपने मताधिकारी का प्रयोग अवश्य करें।

वहीं भीमताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दान सिंह भण्डारी, भाजपा प्रत्याशी राम ंिसंह कैड़ा, आप प्रत्याशी सागर पांडे, उक्रांद प्रत्याशी हरीश राहुल, बसपा प्रत्याशी भुवन चंद्र आर्य, सपा प्रत्याशी विक्रम सिंह, तथा लाखन नेगी, मनोज साह, प्रकाश चंद्र व सुरेश आर्य ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में कहा है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें और दूसरों को इसके लिये प्रेरित करें।

यह भी पढ़ें -   जंगल किनारे रहें सावधान: टांडा रेंज में हाथी के हमले से दो की मौत, प्रशासन अलर्ट

जबकि कालाढूंगी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा, भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत, आप प्रत्याशी मंजू तिवाड़ी, उक्रांद प्रत्याशी मोहन कांडपाल, सपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार बालिया, बसपा प्रत्याशी संुदर लाल, उत्तराखण्ड परिवर्तनल पार्टी प्रत्याशी प्रकाश उनियाल, तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जगत सिंह रावत, भगवान सिंह डसीला, सुमन लता व चंद्रशेखर तिवारी ने भी विधानसभा के मतदाताओं से अपील की कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।

नैनीताल जिले की विधानसभा रामनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ0 महेंद्र पाल सिंह, भाजपा प्रत्याशी दान सिंह बिष्ट, आप प्रत्याशी शिशुपाल सिंह रावत, बसपा प्रत्याशी हेम भट्ट, उक्रांद प्रत्याशी राकेश चौहान, सपा प्रत्याशी अब्दुल गफ्फार, उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी प्रत्याशी चिंताराम तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मोहसिन खान, श्वेता माशीवाल, संजय माशीवाल, संजय नेगी व जगदीश चंद्र पांडे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है, इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440