आशारोड़ी के पास खाई में गिरी कार, छह लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आशारोड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसमें कार सवार छह लोग घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के आज सुबह साढ़े पांच बजे वन विभाग गेस्ट हाउस मोड़ के पास अर्टिगा कार संख्या डीएल 1 जेड ए-8524 लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। तड़के आसपास के लोगों द्वारा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को पुलिस द्वारा खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार घायलों में राकेश मेंदोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला निवासी 32 महाराणा प्रताप मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून उम्र 70 वर्ष, मदन मोहन मेंदोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला उम्र 70 वर्ष, गोपाल कृष्ण मेंदोला पुत्र नारायण प्रसाद मेंदोला उम्र 72 वर्ष, सुशीला मेंदोला पत्नी मदन मोहन मेंदोला उम्र 71 वर्ष, लीला मेंदोला पत्नी गोपाल कृष्ण मेंदोला उम्र 63 वर्ष समस्त निवासी निवासी 32 महाराणा प्रताप मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून व कार चालक विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 22 वर्ष शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   विश्व पर्यावरण दिवस विशेषः जब एक पहाड़ी महिला ने जंगलों के लिए बदल दी इतिहास की दिशा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440