हल्द्वानी में चेन लूट का खुुलासा, रिटायर्ड फौज निकला चेन स्नेचर, इस क्षेत्र से स्कूटी भी चोरी की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां महानगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सेवानिवृत्त फौजी ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। भूपेंद्र सिंह, जो 2022 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुआ था, ने हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में दो महिलाओं से चेन लूट ली।

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि भूपेंद्र सिंह, जो मूलरूप से बंगापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ का निवासी है, ने अपनी जीवन की पूरी सेवानिवृत्ति के बाद एक आपराधिक राह पर कदम रखा। आर्मी से सेवानिवृत्त होने के बाद उसे 28 लाख रुपये मिले थे, जिन्हें उसने शेयर मार्केट में निवेश किया।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर, मानसून में एक गलती पड़ सकती है भारी, यह खबर जरूर पढ़ें…

शेयर मार्केट में पैसे डूबने के बाद, उसने अपनी पत्नी के जेवर भी बेच दिए और उन पैसों को भी शेयर मार्केट में निवेश किया, जो भी डूब गए। इसके चलते उसकी पत्नी ने उसे छोड़कर बच्चों के साथ पिथौरागढ़ चले गईं।

अकेले रह जाने के बाद, भूपेंद्र ने लूटपाट शुरू कर दी। उसने मुखानी थानाक्षेत्र के दयाल विहार और प्रगति विहार में 3 और 28 अगस्त को दो बुजुर्ग महिलाओं से चेन लूटी। महिलाओं से पूछताछ के बहाने उन्हें रोकता और फिर चेन लूटकर फरार हो जाता।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में कल से शुरू होगा 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा, घर-घर पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं, मौके पर मिलेगा लाभ

भूपेंद्र ने लूटपाट के दौरान पहचान छिपाने के लिए मास्क और बिग का उपयोग किया। उसने भट्ट कालोनी चौराहे से एक स्कूटी भी चुराई थी, जिसका नम्बर प्लेट उसने डिग्गी में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को लामाचौड़ पुलिस चौकी के पास वसुंधरा विहार की ओर जाने वाली कालाढूंगी रोड से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने 800 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी को पकड़ा। उसके पास से चोरी की स्कूटी, नम्बर प्लेट और लूटी गई दो चेन बरामद की गई हैं। इस ऑपरेशन में मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी, एसआई बलवंत कम्बोज, एसआई रजनी आर्या, कांस्टेबल बलवंत सिंह, रविन्द्र खाती, इसरार और धीरज सुगड़ा शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440