हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर हथियारबंद धावा, लाखों की रकम और सोने के जेवर लूटे, पुलिस ने चार टीमें लगाईं

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी।
हल्द्वानी के गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात जुए के अड्डे पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। हथियारों से लैस बदमाश अचानक दो वाहनों से पहुंचे और जुआ खेल रहे लोगों को असलहों के दम पर अपने कब्जे में लेकर वहां मौजूद नकदी के साथ सोने के आभूषण भी लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, गोरापड़ाव क्षेत्र में पुरानी कारों की खरीद-फरोख्त से जुड़ा एक कार्यालय संचालित हो रहा था। बुधवार रात वहां करीब दस लोग ताश खेल रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े सात बजे दो वाहनों में सवार करीब आठ से दस लोग अचानक कार्यालय के भीतर दाखिल हुए। बदमाशों ने हथियार निकालकर वहां मौजूद लोगों को धमकाया और किसी को विरोध करने का मौका नहीं दिया।

इसके बाद आरोपियों ने जुए में लगी रकम अपने कब्जे में ले ली। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वहां मौजूद लोगों की जेबों की तलाशी लेने के साथ उनके गले से सोने की चेन और हाथों में पहनी अंगूठियां भी उतरवा लीं। वारदात के दौरान पीड़ितों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई। लूटपाट के बाद बदमाश दोनों वाहनों में सवार होकर बरेली रोड की दिशा में फरार हो गए।

यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ वहां मौजूद लोगों से पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं।

सीसीटीवी फुटेज बनी पुलिस की उम्मीद
पुलिस जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हाईवे और आसपास के मार्गों पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग के आधार पर बदमाशों के वाहनों की आवाजाही को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को एक कैमरे की फुटेज से वाहन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग भी मिला है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में आसान ऑनलाइन लोन का झांसा देकर 63 वर्षीय व्यक्ति से 3.12 लाख की साइबर ठगी

कारोबारी और प्रॉपर्टी डीलरों के शामिल होने की चर्चा
पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय मौजूद लोगों में कारोबारी और प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े कुछ लोग शामिल थे। हालांकि लूट की वास्तविक रकम और जेवरों की कीमत को लेकर पुलिस की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440