डोईवाला में रफ्तार का कहर: पिकअप से टकराई ईको, चार की मौत; तीन घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, डोईवाला। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरा सदमा दे दिया। मणिमाई मंदिर के पास हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित पिकअप से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार हाईवे पर आगे चल रहे पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकल गया। पहिया निकलने के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से आ रही ईको कार पिकअप में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईको कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के समय ईको में सात लोग सवार बताए गए हैं। टक्कर में वाहन के आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया। उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: मातृ नवमी पर आज होगा माता का श्राद्ध, जानें 4 अक्टूबर 2026 का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 71.58 लाख मतदाता; छूटे नाम जोड़ने के लिए 7 अक्टूबर से विशेष अभियान

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

एसआई कोतवाली डोईवाला नारायण व्यास ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घायलों को सीएससी डोईवाला, हिमालयन अस्पताल और देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दो और लोगों की मौत होने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440