चना कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, वहीं, गुड़ आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है

खबर शेयर करें

Chickpeas are rich in calcium and fibre, while jaggery is a good source of elements like iron and potassium.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हर कोई सुबह कुछ ऐसा खाना पसंद करता है जो सेहत के लिए फायदेमंद हो और पोषक तत्वों से भरपूर हो। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों को डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गुड़ और चने का सेवन किया है? बता दें कि, सेहत को सटीक और बेहतर रखने के लिए ये सबसे अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि चना कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, वहीं, गुड़ आयरन और पोटैशियम जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, इन दोनों चीजों का नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के डाइटिशियन रोहित यादव से जानते हैं चना-गुड़ खाने के चमत्कारी लाभ।

गुड़-चने खाने के बड़े फायदे

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

हड्डियों को बनाए स्टॉन्ग
शरीर की हड्डियों को भी मजबूत बनाने के लिए गुड़ और चने का सेवन अधिक असरदार माना जाता है। बता दें कि चना में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। यदि आप इन दोनों का नियमित सेवन करते हैं हड्डियों के साथ अन्य भी हेल्दी रहते हैं।

हार्ट को रखे हेल्दी
चना और गुड़ हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार होते हैं। दोनों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम करता है। एक्सपर्ट भी इसको खाने की सलाह देते हैं।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

वजन कम करें
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए चना और गुड़ बेहद असरदार माने जाते हैं। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट इन दोनों को सुबह-सुबह खाने की सलाह देते हैं।

पाचन शक्ति बढ़ाए
चना और गुड़ पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में मदद करता है। बता दें कि, इन दोनों चीजों को खाने से पेट को रिलेक्स मिलता है। एक्सपर्ट इन दोनों चीजों को बराबर की मात्रा में खाने की सलाह देते हैं।

खून की कमी सुधारे
कई परेशानियों के चलते शरीर में खून की कमी होने लगती है। ऐसे में आप चना का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि, गुड़ और चना दोनों में ही आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की इस कमी को दूर करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440