बाल संगठन केरिपु बल समूह दिवस पर हुआ 55 से अधिक बच्चों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। क्षेत्रीय परिवार कल्याण केन्द्र काठगोदाम में बाल संगठन के. रि.पु.बल समूह दिवस के अवसर पर शनिवार को 0 से 02 वर्ष और 03 से 05 वर्ष तक के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें चिकित्सा अधिकारी डॉ0 राजल आशिया और उनके स्टाफ द्वारा 55 बच्चों का सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
शिविर में बच्चों का हैल्थी बेबी कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्थ्य एवं हैल्थी बच्चों को पुरस्कार भी वितरित किया गया।
शिविर में क्षेत्रीय कावा उपाध्यक्षा श्रीमती मीना कुमारी, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सतीश कुमार लिण्डा, कमाण्डेन्ट विजय कुमार, संदीप कुमार बिष्ट, कावा प्रभारी सहित अधिकारियों एवं जवानों के परिवारों द्वारा भाग लिया गया।

यह भी पढ़ें -   80 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर रामनगर पुलिस ने दबोचे दो ईनामी वाहन चोर, चोरी का ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440