ट्रैक्टर ट्राली व बाइक में भिड़ंत, युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तबकि चालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार लालकुआं के संजय नगर में रहने वाला विक्रम आर्या पुत्र जसपाल राम अपनी बाइक संख्या यूके 04जे-5267 पर सवार होकर चोरगलिया की तरफ गया था। वापसी के दौरान अभी वह गौला पुल के पास पहुंचा ही था कि तभी सामने से अनियंत्रित गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूके 04एबी-2287 ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे विक्रम काफी दूर जा छिटका और बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए बेस चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक त्रिलोकनाथ गोस्वामी पुत्र निवासी बागजाला कुंवरपुर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440