फेक नैरेटिव फैलाने वालों पर सीएम धामी का बड़ा वाररू बोले- सोशल मीडिया को बनाओ राष्ट्र निर्माण का हथियार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी में ‘सोशल मीडिया मंथन’ के दौरान युवाओं और इंफ्लूएंसर्स से सीधा संवाद, बोले- उत्तराखंड के युवा बनें डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलेंटियर्स और युवाओं के साथ खुलकर संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने फेक नैरेटिव, भ्रामक सूचनाओं और समाज को बांटने वाली ताकतों पर तीखा हमला बोलते हुए युवाओं से सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक बदलाव का सबसे बड़ा माध्यम बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने रोजगार, विकास, सोशल मीडिया, उत्तराखंड की संस्कृति, राष्ट्रवाद और डिजिटल इंडिया जैसे विषयों पर मुख्यमंत्री से सीधे सवाल पूछे। सीएम धामी ने भी बेबाक अंदाज में हर सवाल का जवाब देते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें -   चौथा बड़ा मंगल 2026: श्रद्धा और नियम से पूजा करने पर भय, संकट, रोग और आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने, सकारात्मक सोच फैलाने और देशहित में जनमत तैयार करने की बड़ी ताकत बन चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा है और वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी दुनिया में देवभूमि की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं।

सीएम धामी ने युवाओं को चेताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं, इसलिए हर युवा की जिम्मेदारी है कि वह तथ्यपरक और जिम्मेदार सामग्री साझा करे। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना आज समय की सबसे बड़ी जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया को जनसंवाद का सशक्त माध्यम बनाया है और युवाओं को लगातार राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया है। इसी सोच के साथ उत्तराखंड सरकार भी युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, पर्यटन और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है।

यह भी पढ़ें -   पद्मिनी एकादशी 2026: अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को ‘पद्मिनी एकादशी’, के रूप में मनाई जाती है, जानिए व्रत रखने के नियम

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का काम किया है। साथ ही देवभूमि की संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने भी अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे उत्तराखंड की सकारात्मक छवि को दुनिया तक पहुंचाने के लिए डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर की भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, शंकर कोरंगा, महापौर गजराज सिंह बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440