टनकपुर में सीएम धामी का बड़ा दांव! ₹65 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात, महिलाओं संग चूल्हे पर बनाई मंडुवे की रोटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, टनकपुर/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के बूम क्षेत्र में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जन शिविर में पहुंचकर क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले शारदा तटबंध निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हुड्डी नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की आधारशिला भी रखी।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम का सबसे खास पल तब देखने को मिला जब मुख्यमंत्री धामी महिला स्वयं सहायता समूहों के बीच पहुंचे। उन्होंने पारंपरिक चूल्हे पर महिलाओं के साथ मंडुवे की रोटी बनाई और सिल-बट्टे पर नमक पीसकर स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

यह भी पढ़ें -   अलर्ट! उत्तराखंड में आसमान से फिर बरसेगी आफत: भूस्खलन से 107 सड़कें ठप, घरों से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर!

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चंपावत जिले के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शारदा तटबंध और हुड्डी नदी पर बनने वाले बाढ़ सुरक्षा कार्य क्षेत्र को कटाव और बाढ़ की समस्या से राहत देंगे तथा लोगों की सुरक्षा और आजीविका को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 3,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से शारदा कॉरिडोर का निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें -   सामूहिक सुंदरकांड पाठ में गूंजा हनुमान जी का गुणगान, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440