हल्द्वानी के एफटीआई में अचानक पहुंचा सीएम धामी का हेलीकॉप्टर, जानिए कारण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज एक दिवसीय उधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) का दौरा है लेकिन सीएम (CM Dhami) का हेलीकॉप्टर उधमसिंह नगर उतरने के बजाय हल्द्वानी के एफटीआई के मैदान में उतारा गया।

बताया जा रहा है कि उधमसिंह नगर में मौसम खराब और कोहरे के चलते सीएम का हेलीकॉप्टर उधमसिंह नगर में नहीं उतर सका। इसके बाद हेलीकॉप्टर को हल्द्वानी में उतारा (Helicopter landed in Haldwani) गया। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उधम सिंह नगर में एबीवीपी छात्रसंघ के समारोह में भाग लेना था।

हल्द्वानी में बिगड़े हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा चाक-चौबंद की थी। एफटीआई मैदान पहुंचने वाले सभी रास्तों को पुलिस ने पहले ही बंद कर दिया था। इस दौरान मुख्यमंत्री बिना मीडिया से बात करते हुए उधम सिंह नगर को रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें -   चाकू से हमला… गंभीर चोट… फिर भी नहीं छोड़ा हौसला! भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी की दुनिया में चर्चा

CM Dhami’s helicopter suddenly reached Haldwani’s FTI, know the reason

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440