पेयजल शिकायतों को सीएम जनसम्पर्क अधिकारी ने लिया गंभीरता से, दिये त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर व आस-पास के कई क्षेत्र इन दिनों पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। हल्द्वानी नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या वर्षों पुरानी है। अधिकांश क्षेत्रों में जहां गौला नदी से पानी की आपूर्ति होती है। वहीं कई क्षेत्रों में ट्यूबवैल लोगों तक पानी की सप्लाई करते हैं। गर्मी के मौसम में गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से पेयजल समस्या उत्पन्न होती है तो बरसात में नदी में सिल्ट आने से पेयजलापूर्ति बाधित होती रहती है। जबकि ट्यूबवैलों की मोटरें फुंकने के चलते भी लगातार पानी की समस्या बनी रहती है। वर्तमान में भी कई क्षेत्र पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जिसकी शिकायतें विभाग के साथ ही प्रशासन व जनप्रतिनिधियों तक पहुंच रही हैं। इन शिकायतों को मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पेयजल महकमे को क्षेत्र में आ रही पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिये हैं। कहा कि है अधिशासी अभियंता जल संस्थान व जल निगम आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और पेयजल समस्याग्रस्त ईलाकों का स्वंय भ्रमण करें अथवा सम्बन्धित सहायक अभियंता व अपर अभियंताओं को भेज कर समस्या निस्तारण करना सुनिश्चित करें। श्री बिष्ट ने जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में जाकर छोटी-छोटी पेयजल समस्याओं का वहीं की जनता से मिलकर उनके बीच ही समाधान करायें और लिकेज लाईन को ठीक करायें। जिन क्षेत्रों में पेयजल समस्या आ रही है, उन क्षेत्रों में टैकरों के माध्यम से नियमित सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही पेयजल समस्या का तुरन्त समाधान करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440