मुकदमा दर्ज किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता हुए आक्रोशित, पुलिस बहुद्देशीय भवन के समक्ष बैठे धरने में

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। ट्रैक्टर रैली निकालने पर मुकदमे दर्ज किए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। वह वार्ता करने के लिए पुलिस बहुद्देशीय भवन पहुंचे, लेकिन किसी अधिकारी के न आने वह धरने में बैठ गये। बाद में एसपीसिटी ने उनसे वार्ता की। ट्रैक्टर रैली निकालने पर 130 लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी के नेतृत्व में पुलिस बहुद्देशीय भवन पहुंचे। जहां काफी देर तक वह पुलिस अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक राजनैतिक और देश की मुख्य विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी का कर्तव्य भी बनता है कि गरीबों, मजदूरों, किसानों एवं अन्य वंचितों के हक की लड़ायी लड़ी जाये। जिसके तहत निकाली गई ट्रैक्टर रैली की प्रशासन से अनुमति भी ली गयी थी, लेकिन सरकार के दबाव में कांग्रेसजनों पर मुकदमे दर्ज कर दिये गये। जबकि भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भी सोशल डिस्टेंसिंग की लगातार विभिन्न कार्यक्रमों में धज्जियां उड़ायी जाती रही हैं, लेकिन उन पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि यह मुकदमे सत्ता पक्ष के इशारों पर दर्ज किये गये हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं और भाजपा के नेताओें पर भी मुकदमे दर्ज किये जायें, ताकि प्रशासन एवं न्याय व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बना रहे। इस बीच काफी देर तक जब पुलिस का कोई भी अधिकारी बात सुनने के लिए नहीं पहुंचा तो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और सरकार व पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस पर एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता की।
धरने पर बैठने वालों में प्रकाश जोशी, महेश शर्मा, किरन डालाकोटी, संध्या डालाकोटी, प्रदीप नेगी, भोला दत्त भट्ट, तरुण भाकुनी, भगवती देवी, ललित जोशी, हेमंत साहू, राजेंद्र बिष्ट, मानस पंत सहित दर्जनों कांग्रेसी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440