



समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर गुरूवार को हल्द्वानी तथा देहरादून महानगरों में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं पर की गई घृणित मानसिकता वाली अभद्र टिप्पणी की जितनी भी निन्दा की जाय कम है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महानगर कांग्रेसजन प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी के नेतृत्व में भाजपा महामंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऐस्लेहॉल चौक की ओर गये जहां पर उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम का पुतला दहन किया। महानगर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि दुष्यन्त गौतम ने अपनी अभद्र टिप्पणी से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चरित्र हनन किया है अपितु मातृशक्ति का अपमान करने के साथ ही हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का भी अपमान किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता की धार्मिक भावनाएं आहत करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुष्यन्त गौतम मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उन्हें उपचार की आवश्यकता है तथा भाजपा को पहले उनका उपचार करवाना चाहिए, नही ंतो कांग्रेस कार्यकर्ता उनका उपचार कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान किया जाता है तब-तब भाजपा की महिला नेत्रियों और प्रवक्ताओं को सांप सूंघ जाता है।
पुतला दहन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा,अरविंद गुरुंग, अरुण बलोनी, रविन्द्र पुंडीर, विपुल नौटियाल, अभिषेक तिवारी, लक्की राणा, पिया थापा, अनुराधा, रॉबिन त्यागी, वीरेंद्र पवार, शमीम मंसूरी, पुष्पा पंवार, मंजू चौहान, अनूप पासी, विरेन्द्र पंवार, सुलेमान अली, बिट्टू रावत, सुनीता देवी, पूजा, अंजू भारती, रेखा ढींगरा, विकास ठाकुर, शशि बाला, राधा देवी, अंजू देवी, सुधीर सुनेहरा, प्रमोद गुप्ता, सावित्री थापा आदि शामिल थे।



इधर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका गया। पुतला दहन के दौरान बोलते हुए कांग्रेसियों ने का कहना था कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर अनर्गल व तुच्छ आरोप लगाना भाजपा के नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को उत्तराखंड की जनता से अपने महिला विरोधी होने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य हरीश सिंह मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, प्रदेश महासचिव महासचिव विजय सिजवाली, पूर्व मंत्री हाजी सोहेल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शशि वर्मा, पुष्पा नेगी, नरेश अग्रवाल, मयंक भट्ट, वरुण भाकुनी, सतनाम सिंह, मनोज शर्मा, जगमोहन सिंह बगड़वाल, हेम पांडे, संदीप भैसोड़ा, गीता बहुगुणा, कमला तिवारी, संजय उप्रेती, कौशलेंद्र भट्ट, मनीष पांडे मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440