उत्तराखण्ड में बढ़ते महिला उत्पीड़न को लेकर कांग्रेस हुई आक्रोशित, महिलाओं ने किया पुलिस कार्यालय कूच

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर। उत्तराखंड में बढ़ते महिला उत्पीड़न से महिला कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है। इसके विरोध में मंगलवार को महिला कांग्रेस ने ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर में पुलिस कार्यालय कूच किया और जोरदार हंगामा किया। इस दौरान रोके जाने पर पुलिस व महिलाओं के बीच झड़प भी हुई लिया।

यह भी पढ़ें -   03 मई 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस ने पुलिस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय के बाहर लगे दो बैरिकेड्स को पार कर लिया और धरने पर बैठ गईं। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय के सामने नारेबाजी की और एसएसपी कार्यालय में प्रवेश करने की जिद पर अड़ी रहीं।

यह भी पढ़ें -   किन्नर बधाई राशि पर विवाद, रजनी रावत ने दी हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग के ऊपर से जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और महिला कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440