हल्द्वानी में कांग्रेसी कर रहे थे सीएम का विरोध करने की तैयारी, पुलिस ने रोका, हुई नोकझोंक

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेसी तिकोनिया चौराहा में सीएम के हल्द्वानी आगमन का विरोध करने की तैयारियां कर रहे थे। भनक लगते ही पुलिस ने चुस्ती दिखाते हुए कांग्रेसियों के उक्त विरोध करने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस व कांग्रेसियों में तीखी नोकझोंक भी हुई। फिलहाल पुलिस टीम ने उनके विरोध को विफल करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया।
सीएम त्रिवेन्द्र रावत गुरूवार को हल्द्वानी पहुंचे, इधर उनके आगमन की तैयारी को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद दिखायी दिया। वही दूसरी ओर सीएम के आगमन को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता काले झंडे लेकर तिकोनिया चौराहा में एकत्र हुए। जब इस बात की भनक लगी तो पुलिस टीम तिकोनिया चौराहे में विरोध की तैयारी कर रहे कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच काफी नोकझोंक हो गयी। लेकिन पुलिस के सामने प्रदर्शनकारियों की एक नहीं चली, पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेसी काले झंडे लेकर सीएम वापस जाओ के नारे लगा रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में 26 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद प्रशासन का फैसला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440