समाचार सच, हल्द्वानी। हाईटेंशन लाइन गिरने से युवक की मौत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के सदस्य को नौकरी व मुआवजे की मांग उठाई है। इसे लेकर उन्होंने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते एक युवक अकाल काल का ग्रास बन गया। जिससे उसके परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। कहा कि विद्युत विभाग व सरकार पीड़ित की पत्नी को तत्काल सरकारी नौकरी दे और परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही अमल में लाई जाए। जिससे इस प्रकार की घटना की पुनर्रावृत्ति न होने पाए। उन्होंने यह भी कहा कि विद्युत विभाग अपनी लाईनों को तत्काल दुरूस्त करे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू, पार्षद रोहित कुमार, सन्दीप भैसोड़ा, हैप्पी माहेश्वरी, राजा धामी, अबु तस्लीम, किरन माहेश्वरी, सरफराज अहमद, साहिल राज, अजहर मलिक, सचिन राठौर सहित कई कांग्रेसी नेतागण शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


