हल्द्वानी में कृषि सुधार के नए कानून के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि सुधार के नए कानून के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा लम्बी ट्रैक्टर रैली निकाल कर जोरदार प्रदर्शन किया। रैली के दौरान ट्रैक्टरों पर चढ़े कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी कानून वापस लो के नारे भी लगाए और केंद्र सरकार को जमकर कोसा।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा, एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश जोशी के नेतृत्व में लामाचौड़ चौराहा में कांग्रेसी व किसान ट्रैक्टर लेकर एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने कृषि सुधार के नए कानून के विरोध में ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली फतेहपुर, कुसुमखेड़ा, मुखानी, कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया होते हुए रैली रामपुर रोड के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची। बाद में रैली गैस गौदाम रोड पर समाप्त हुई। रैली में कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी काले कानून को वापस लेने की मांग की गई।
इस मौके पर एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान को बरगलाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि विपक्ष को भरोसे में लिया बिना ही काला कानून पास करवाया गया है। सरकार किसानों को सुविधा प्रदान करने वाली मंडियों के अस्तित्व को समाप्त करने पर तुली है और इससे जुड़े व्यापारियों व श्रमिकों के अस्तित्व को भी खत्म करने का प्रयास चल रहा है। सरकार द्वारा कुछ कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का प्रयास हो रहा है।
प्रदेश महामंत्री महेश शर्मा ने देश भर का किसान कृषि बिल का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतरा हुआ है। उसके बावजूद केंद्र सरकार हिटलरशाही रवैया अपना रही है।
पूर्व राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश जोशी ने कहा कि कांग्रेस इस किसान विरोध काले कानून का विरोध करती है और इसे वापस लेने को केंद्र सरकार पर दबाव बनायेंगी।
रैली में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, ब्लॉक अध्यक्ष कंुदन नेगी, जिला मंत्री किरन मेहरा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, नीलू नेगी, भागीरथी देवी, कुंदन बोहरा, कुंदन नेगी, रितेश कुल्याल, राजेंद्र फुलारा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   तीनपानी में चापड़-छुरे से जानलेवा हमला करने वाले तीनों भाई चढ़े पुलिस के हत्थे, SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से ताबड़तोड़ कार्रवाई
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440