कांग्रेसियों ने पूर्व राज्य मंत्री तारा दत्त पाण्डे के जन्मदिन पर दीर्घायु की कामना की

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। वयोवृद्ध काँग्रेसी नेता एवम पूर्व राज्य मंत्री तारा दत्त पाण्डे के जन्मदिन पर कॉंग्रेसजनों ने उनके आवास पर जाकर उनको पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी व उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना की। आपको बता दें कि श्री पाण्डे वरिष्ठ नागरिक समिति, अरुणोदय धर्मशाला, सर्वजन कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित विभिन्न सामाजिक व जनहित कार्यों में सक्रिय रहे।

इस अवसर पर कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हेमन्त बगड़वाल, खजान पाण्डे, जगमोहन चिलवाल, एन० वी० गुणवन्त, पूर्व राज्य मंत्री सुहेल सिद्धिकी, नरेश अग्रवाल, जीवन सिंह कार्की, दीप पाठक, पीयूष बल्यूटिया, देवेंद्र पाण्डे, प्रकाश पाण्डे, मोहन सनवाल, सागर पाण्डे आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: चतुर्थी-पंचमी श्राद्ध का दिन, जानें 30 सितंबर 2026 का पंचांग और सभी राशियों का हाल
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440