हल्द्वानी में दलित युवती के साथ दरिंदगिता के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हाथरस में दलित युवती के साथ दरिंदगिता के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को हल्द्वानी में सत्याग्रह किया। जिसके माध्यम से दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर भी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगिता के विरोध में प्रदेश में कांग्रेस ने सत्याग्रह अभियान चलाया हुआ है। इस क्रम में सोमवार को मंगल पड़ाव स्थित अंबेडकर पार्क में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह किया। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने पत्रकारों के समक्ष इस घटना पर आक्रोश जताया और उत्तर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए निंदा की। कहा कि उत्तर प्रदेश में इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम की दिशा में कोई सकारात्मक कदम उठाती नहीं दिख रही है। यहां तक कि आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है और अफसरान ही दोषियों पर कार्यवाही के बजाय पीड़िता के परिवारजनों से अभद्रता पर उतारू हैं। साथ ही घटना को लेकर परिवारजनों से मिलने जा रहे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। जो सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये को दर्शाता है।
सत्याग्रह के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने दरिंदगिता करने वालों को कड़ी सजा देने के साथ ही इस प्रकार की रोकथाम के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी गई।
मौन सत्याग्रह के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्यक्ष, पूर्व काबीना मंत्री हरीश दुर्गापाल, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, बीना जोशी, हेमंत बगडवाल समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440