हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शनः मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की रैली ने शहर को किया कांग्रेसमय

खबर शेयर करें

ललित बोले- आपने 32 सालों के मेरे संघर्ष को जो प्यार दिया इसे मै कभी नहीं भूलूंगा

समाचार सच, हल्द्वानी। चुनाव प्रचार चरम पर है, और शहर की सड़कों पर कांग्रेस का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में आयोजित रैली ने हल्द्वानी को पूरी तरह कांग्रेसमय कर दिया। ठंडी रोड से शुरू होकर नरीमन चौराहा, सिंधी चौराहा, और देवलचौड़ तक फैली यह तीन किलोमीटर लंबी रैली जनता के उत्साह और कांग्रेस के समर्थन का प्रतीक बनी।

हजारों की संख्या में उमड़े लोग, जिनमें युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल थे, कांग्रेस के झंडों और नारों के साथ बदलाव का समर्थन करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने ललित जोशी जीतेंगे और विकास की राजनीति लाएंगे जैसे नारों से माहौल को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया।

रैली का आगाज ठंडी रोड से हुआ, जहां सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे। रैली में हर वर्ग का उत्साह देखने लायक था। मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने रैली के समापन पर अपने भावुक संबोधन में कहा कि यह चुनाव मैं नहीं, बल्कि आप सभी लड़ रहे हैं। आपका यह समर्थन और उत्साह दर्शाता है कि हल्द्वानी बदलाव के लिए तैयार है। मेरे 32 साल के संघर्ष का जो प्यार आज आपने दिया है, इसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।

यह भी पढ़ें -   २२ फरवरी २०२५ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

उन्होंने जनता से वादा किया कि जाति, धर्म और झूठे वादों की राजनीति को खत्म कर हल्द्वानी को विकास, रोजगार, और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में नगर निगम में ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी हुई है, लेकिन कांग्रेस उन क्षेत्रों के विकास के लिए ठोस कदम उठाएगी।

महिलाओं और युवाओं ने रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने कहा कि हमें बदलाव चाहिए, और ललित जोशी ही वह बदलाव लाएंगे। युवाओं ने रोजगार और बेहतर सुविधाओं के लिए कांग्रेस पर भरोसा जताया।

यह रैली कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन का बड़ा उदाहरण बनी, जिससे यह संदेश स्पष्ट हो गया कि हल्द्वानी में भाजपा के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। 23 जनवरी को होने वाले मतदान से पहले इस रैली ने चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा, यह केवल शुरुआत है। जनता अपने वोट से हल्द्वानी का भविष्य तय करेगी, और हमें पूरा भरोसा है कि कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   एलोवेरा से न सिर्फ त्वचा और बालों को, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, गोविंद सिंह बिष्ट, जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व राष्टीय सचिव प्रकाश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, हेमंत बगड़वाल, खजान पांडे, समाजसेवी योगेश जोशी, मोहन सनवाल, महेशानंद, बिपिन गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी ई.नेहा, पार्षद प्रत्याशी प्रीति आर्या, पार्षद प्रत्याशी कोमल आर्या, पार्षद प्रत्याशी एडवोकेट धर्मवीर, सुमित कुमार, हेमंत साहू, शशि वर्मा, रजो टंडन, सूरज प्रकाश, राहुल सोनकर, विनोद जोशी, पियूष बल्यूटिया, विरेन्द्र जग्गी, गिरीश चन्द्र पांडे, सूरज गौनिया, ललित रावत, मीमांशा आर्या, मंजू दानू बिष्ट, दीप्ति तिवारी, सविता गुरुरानी, अनीता बिष्ट, तरुण उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। पार्षद प्रत्याशियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी रैली में अपनी एकजुटता दिखाई।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440