समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू होते ही खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बरतने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। गर्मियों में चलने वाली लू की वजह से ज्यादातर लोग बीमार पड़ते हैं। ऐसे में लू से बचने के लिए कच्चे प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। गर्मी के मौसम में कच्चे प्याज खाने से कई बीमारियां दूर होती है। प्याज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कच्चा प्याज खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।


गर्मी में कच्चा प्याज खाने के फायदे –
- गर्मी के मौसम में धूप या लू लगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना खाने के साथ सलाद के रूप में कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं।
- रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।
- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को अपच की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे अपच की शिकायत से छुटकारा मिलता है। क्योंकि प्याज के रस खाने को पचाने में मदद करते हैं।
- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को खुजली, रैशेज जैसी स्किन संबंधी परेशानी हो जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद साबित होता है।
- कच्चे प्याज का सेवन हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे प्याज में अमीनो एसिड पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
- गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चा प्याज खाने से शरीर को अंदरूनी रूप से ठंडक मिलती है।
- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों के बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करते हैं, तो इससे बाल झड़ने की समस्या कम हो जाती है।
गर्मी में कच्चा प्याज खाने के नुकसान
- गर्भवती महिलाओं को कच्चे प्याज का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कच्चा प्याज उनके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- कच्चे प्याज का सेवन करने से कई लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है। इसलिए कच्चा प्याज खाने पर स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो प्याज नहीं खाना चाहिए।
- कच्चे प्याज का सेवन करने से मुंह में बदबू आने की शिकायत हो सकती है।
- कच्चे प्याज का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440