विजयसार के अनगिनत फायदे, मधुमेह और डायरिया जैसी कई अन्य परेशानियों से मिलती है राहत

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। विजयसार का पेड़ आपने कई बार देखा होगा। खासतौर पर बगीचों में इसका पेड़ लगाया जाता है, क्योंकि इसकी छांव काफी अच्छी होती है। इतना ही नहीं, यह पेड़ कई औषधीय गुणों से भरपूर है। इसलिए इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में भी काफी सालों से किया जा रहा है। इसके बारे में गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के डॉक्टर आयुर्वेदाचार्य राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि विजयसार के अनगिनत फायदे होते हैं। इसके इस्तेमाल से मधुमेह और डायरिया जैसी कई अन्य परेशानियों से राहत पाया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर विजयसार के पेड़ को मलबार कीनो भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम पेट्रोकार्पस मारसूपियम है। आयुर्वेद में इसके इस्तेमाल से कई औषधीयों का निर्माण किया जाता है। आज हम आपको इस लेख में विजयसार के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अनजान हैं। चलिए आयुर्वेदाचार्य से विस्तार से जानते हैं विजयसार के फायदे और नुकसान –

Ad Ad

विजयसार के फायदे
विजयसार का पेड़ कई औषधीय गुमों से भरपूर होता है। इससे शरीर की कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है। यह पेड़ एंटी-हाइपरलिपे़डिक गुण से भरपूर है। हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज की समस्याओं को दूर करने में विजयसार का पेड़ गुणकारी साबित हो सकता है।

श्वसन की समस्या में है फायदेमंद
श्वसन से जुड़ी समस्या जैसे- अस्थमा, खांसी, ब्रोंकाइटिस में होने वाली परेशानियों को दूर करने में विजयसार फायदेमंद हो सकता है। श्वसन की समस्या से जुड़े मरीजों के लिए यह काफी उपयोगी है। अगर आपको सांस से जुड़ी कोई परेशानी हैं, तो आयुर्वेदाचार्य के सलाहनुसार इसका सेवन करें।

पेट के कीड़े करे नष्ट
बच्चों के लिए भी विजयसार प्रभावी साबित हो सकता है। दरअसल, बच्चों को अक्सर पेट में कीड़ की समस्या हो जाती है। इस स्थिति में उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। साथ ही पेट की कई समस्याएं बढ़ जाती है। पेट के कीड़ों को नष्ट करने के लिए आप विजयार की छाल का पाउडर तैयार करें। अब इसे नियमित रूप से थोड़ा सा अपने बच्चों को दें। इससे पेट में कीड़े की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। पेट में कीड़े की समस्या होने पर इसका इस्तेमाल वयस्क भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   सावन मास 2025: इस श्रावण मास में कितने सोमवार, कितने प्रदोष और पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि

डायबिटीज की समस्या में है फायदेमंद
डायबिटीज रोगियों के लिए वियजसार का पेड़ काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल आप डायबिटीज के लक्षणों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से ब्लड में शर्करा के स्तर को कम किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करता है। नियमित रूप से विजयसार का सेवन करने से डायबिटीज के लक्षण जैसे- बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब जाना, शरीर में जलन और दर्द जैसी समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके औषधीय गुणों को प्राप्त करने के लिए आप विजयसार की लकड़ियों से तैयार बर्तनों में भोजन कर सकते हैं, यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

बालों के लिए भी है फायदेमंद
बालों को मजबूत बनाने के लिए आप विजयसार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, विजयसार के इस्तेमाल से आपके बालों को प्राकृतिक रंग प्रदान होता है। इससे आपके बाल काफी तेजी से बढ़ते हैं। विजयसार के इस्तेमाल से आपको बालों को संपूर्ण पोषक मिलता है। अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो इसके छाल से तैयार पेस्ट का इस्तेमाल अपने बालों में करें। इससे आपके बालों का कलर भी अच्छा होगा। साथ ही टूटते बालों की समस्या भी दूर होगी।

शरीर में खून की कमी करे दूर
एनीमिया की शिकायत को दूर करने में विजयसार काफी फायदेमंद हो सकता है। विजयसार कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें आयरन की मौजूदगी होती है, जो शरीर में ब्लड की कमी को दूर करने में असरकारी साबित होता है। शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए आप विजयसार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे शरीर में रक्त का उत्पादन बढ़ सकता है।

डायरिया की समस्या का करे इलाज
विजयसार का इस्तेमाल प्राचीन काल से किया जा रहा है। इसका उपयोग डायरिया और दस्त जैसी परेशानियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। साथ ही यह दस्त की वजह से होने वाले डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करने में असरकारी साबित होता है। इसके इस्तेमाल से दस्त की वजह से शरीर में होने वाली सुस्ती, थकान, कमजोरी को दूर किया जा सकता है। दस्त या डायरिया की शिकायत होने पर आप इसके छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए विजयसार की छाल का पेस्ट तैयार कर लीजिए और इसका सेवन करें। आप इसमें आम या फिर आमड़ा की छालों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   बारिश के मौसम में ऐसे रखें सावधानी जिससे न हो परेशानी

स्किन की परेशानी होगी दूर
स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में विजयसार का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। स्किन की पुरानी से पुरानी समस्याओं को दूर करने के लिए आप विजयसार की पत्तियों और छाल से तैयार पेस्ट को अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। इससे एक्जिमा, सोरायसिस जैसी परेशानी दूर हो सकती है। इसकी पत्तियों का पेस्ट फोड़े- फुंसियों और घाव को दूर करने में असरदार होता है।

लिवर को रखे स्वस्थ
विजयार की पत्तियां और शाखाओं का इस्तेमाल आप लिवर की परेशानियों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से हेपेटापैथी के लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप अपने लिवर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो विजयसार का इस्तेमाल टॉनिक के रूप में कर सकते हैं।

विजयसार से होने वाले नुकसान-
सेहत के लिए विजयसार काफी फायदेमंद होता हैस लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल अधिक मात्रा में करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेय भी साबित हो सकता है। कुछ लोगों को विजयसार के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

  1. विजयसार का इस्तेमाल दस्त और डायरिया की समस्या को दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज की परेशानी है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।
  2. लो ब्लड शुगर की समस्या होने पर इसका सेवन न करें।
  3. गर्भवती महिलाएं विजयसार का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

विजयसार का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें। अगर आपको किसी तरह की समस्या है, तो डॉक्टर के सलाहनुसार ही इसका इस्तेमाल करें।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440