जागरूकता एवं सक्रियता से ही साइबर अपराधियों को दे सकते मात: डीजीपी अशोक कुमार

खबर शेयर करें

डीजीपी ने हल्द्वानी में विभिन्न कॉलेज के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व सेफ्टी तथा अपनी लिखित पुस्तक साइबर एनकाउंटर के बारे में दी जानकारियां

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार (IPS) ने कहा कि साइबर अपराधों से बचाव हेतु सर्वप्रथम हमें साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है चूंकि साइबर अपराधों के प्रति हमारा समाज जितना अधिक जागरूक एवं सक्रिय रहेगा साइबर अपराधियों को हम उतनी ही शिकस्त के साथ मात दे सकते हैं।

डीजीपी अशोक कुमार आज शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी स्थित सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों/कॉलेजों में अध्ययनरत स्कूली छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, साइबर सेफ्टी एवं अपनी लिखित पुस्तक साइबर एनकाउंटर के बारे में जानकारियां दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम से फैल रहे अपराधों की जानकारी एवं बचाव के बारे में भी चर्चा की। साथ ही दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर अपराधो की रोकथाम हेतु विभिन्न टिप्स भी दिए।

इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार ने बताया गया कि साइबर अपराधो के केस वर्कआउट में उत्तराखंड पुलिस किस प्रकार सक्रिय रूप से अपना कार्य करती है। कार्यक्रम में हल्द्वानी शहर के विभिन्न कॉलेजों/संस्थानों (पाल नर्सिंग कॉलेज, आम्रपाली इंस्टिट्यूट हल्द्वानी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट गाइड, एमबीपीजी कॉलेज एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा साइबर अपराधों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों को उत्तरित भी किया गया।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में दर्दनाक हादसा: पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने B.Tech छात्रा को कुचला, मौके पर मचा हड़कंप

डीजीपी अशोक कुमार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु उत्तराखंड पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है जिस हेतु उनके एवं लेखक ओ.पी. मनोचा द्वारा रचित पुस्तक साइबर एनकाउंटर्स जो साइबर अपराधों से संबंधित विभिन्न सच्ची घटनाओं पर आधारित है तथा साइबर अपराधो को रोकने में एक मार्गदर्शक के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजा महिला वुशु का दमखम, खेलो इंडिया लीग में बेटियों ने दिखाया शानदार जज्बा

इस मौके पर कुमाऊं आईजी डॉ0 नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी, बलजीत सिंह भाकुनी, श्रीमती संगीता, रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, कोतवाल हरेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, रमेश बोरा, भगवान महर, प्रमोद पाठक, प्रो0 डॉ. हीरा सिंह भाकुनी, नवीन शर्मा सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने किया।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440