साइबर ठग ने दोस्त बनाकर दून की महिला को लगाया लाखों का चूना

खबर शेयर करें

समाचार, देहरादून। साइबर ठग ने पहले तो देहरादून निवासी एक महिला को दोस्त बनाया। बाद में लाखों रुपया का चूना लगा दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि ठग ने विदेश से पार्लस भेजने का झांसा देने बाद दूसरे व्यक्ति ने फोन कर पार्सल पास करने के लिए कस्टम ड्यूटी के रूप में 1.50 लाख रुपये मांगे। महिला ने 1.15 लाख रुपये जमा कर दिए। ठग जाने के बाद पीड़ित महिला ने क्षेत्र की पुलिस से गुहार लगायी है।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

किशनपुर निवासी महिला प्रज्ञा टैंग ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर में उनका कहना है कि उनके पास कुछ समय पहले सोशल साइट इंस्टाग्राम के जरिए जोनाथन मार्क नाम के व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद दोनों व्हाट्सएप पर बात करने लगे। दोस्त की तरह बात होने पर उसने प्रज्ञा को कहा कि वह उसके लिए एक गिफ्ट भेज रहा है। सात मार्च को महिला के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका पार्सल भेज रहा है। महिला ने 35 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद कुल 1.50 लाख रुपये मांगे गए। महिला ने इनमें 1.15 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने और रकम मांगी। महिला ने जोनाथन से संपर्क किया तो पता लगा कि वह फर्जी एकाउंट बनाकर साइबर ठगी कर रहा था। महिला की तहरीर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन से राजपुर थाने भेजी गई। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी के छात्रों ने लहराया परचम, कक्षा 10 में शानदार परिणाम
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440