डीके पार्क में ट्रक चालक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के व्यस्ततम डीके पार्क में ट्रक चालक का संदिग्ध अवस्था शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह जब लोग पटेल चौक स्थित डीके पार्क पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। इस पर मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त वहां मौजूद लोगों ने हरीश सिंह पुत्र नाथू सिंह निवासी अल्मोड़ा के रूप में की है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मृतक ट्रक चालक था और बीते कई दिनों से काम की तलाश में भटक रहा था। वह कुछ दिन पूर्व टीपीनगर क्षेत्र में भी काम मांगने गया था। लेकिन शुक्रवार की प्रातः उसका शव बरामद हुआ। पुलिस को मृतक की जेब से पेनकार्ड, पहचान पत्र समेत कुछ अन्य कागजात भी बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच लोगों ने पुलिस के समक्ष यह आशंका भी जताई कि डीके पार्क में रात्रि के समय नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है। संभावना जताई कि कहीं नशेड़ियों ने लूटपाट के इरादे से चालक की हत्या न कर दी हो। इसके बाद पुलिस इस बिन्दु को ध्यान में रखकर भी जांच करने की बात कह रही है। इसके लिए पुलिस रात्रि में डीके पार्क में आने वालों को भी चिन्हित कर रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी तहसील में डीएम का एक्शन मोड, लंबित राजस्व मामलों पर गिरी गाज, लापरवाह अधिकारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440