रामपुर रोड एस मोड़ के पास मिला युवक का शव, फैली सनसनी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रामपुर मार्ग स्थित एस मोड़ के पास बुधवार को दिन में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। बाद में जांच के दौरान पुलिस मुताबिक शव की शिनाख्त रामपुर रोड गली नं0 3 निवासी अमरजीत साही पुत्र कल बहादुर साही से हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -   5 साल पूरे… अब रिकॉर्ड की बारी! 9 जुलाई को इतिहास रचेंगे सीएम धामी

जानकारी के अनुसार आज दोपहर रामपुर रोड के एस मोड़ के पास सड़क से करीब 50 मीटर जंगल की तरफ स्थानीय लोगों को एक शव पड़ा दिखा। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे टीपीनगर चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। शव करीब एक दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की उम्र 45 साल के आस-पास बताई गई है। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। इधर देर सायं पुलिस द्वारा की गयी जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त अमरजीत शाही पुत्र कल बहादुर शाही निवासी रामपुर रोड गली नं0 3 से हुई है। इधर पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें -   ४ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440