मनीषा वाल्मीकि को न्याय देने की मांग, भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का दून में प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस महानगर संगठन देहरादून ने यूपी हाथरस की घटना के विरोध मे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर सामजिक कार्यकर्ता मोहन कुमार काला ने कहा की अगर जल्द ही सरकार ने इस घटना पर उचित निर्णय नही लिया तो भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज हाथरस कूच करेगा।
आज प्रातः भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस देहरादून से जुड़े कार्यकर्ता महानगर संयोजक अमन उज्जैनवाल लडडू व सामजिक कार्यकर्ता मोहन कुमार काला के नेतृत्व मे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने बताया की वाल्मीकि समाज की बेटी मनीषा वाल्मीकि के साथ गांव के युवकों द्वारा गैगरेप कर उसकी जीभ काट दी, जिससे की वो लोगो को घटना की जानकारी ना दे पाये। इतना ही नही दरिंदों ने उसकी गर्दन ओर रीढ़ की हड्डी तक तोड़ दी। जिससे उसकी हालात गम्भीर है। इस अवसर पर महानगर संयोजक वीर अमन उज्जैनवाल लडडू ने सरकार से मांग की कि सरकार पीड़ित मनीषा वाल्मीकि का दिल्ली स्थित बेहतर अस्पताल मे उपचार कराये व परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करे। उन्होंने कहा की दोषियों को पुलिस प्रशासन बचाने की कोशिश कर रहा है ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों को फांसी की सजा दी जाये ताकी दूबरा इस तरह का कृत्य ना हो सके। बड़े शर्म की बात है की बहन मनीषा वाल्मीकि को न्याय देने ओर बेहतर उपचार देने मे यूपी सरकार आंख बंद करे बैठी है। अभी तक सरकार के एक भी नुमाईंदे ने पीड़ित का हाल नही जाना, जिससे ये प्रतीत होता है की सरकार अनुसूचित जाति समाज को न्याय नही देना चाहती है जो शर्मनाक है। अगर जल्द ही दोषियों को सजा नही दी गयी तो संगठन सड़कों पर उतर प्रदर्शन करेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। मांग पत्र प्रेषित करने वालो मे मोहन कुमार काला सामजिक कार्यकर्ता, उमेश कुमार, दिनेश कुमार वाल्मीकि, अनिल बांगडी, अमर सिंह, नितीन चंचल, शुभम सौदे, सौरभ ढिगिया, आंशू, अमित कुमार महानगर सहसंयोजक, किशन कुमार, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में सूरज का कहर गर्मी से त्रस्त लोग, कब मिलेगा राहत

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440