शनिबाजार खोलने की मांग तेज, डीएम को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लॉक डाउन के बीच मार्च में बंद हुई शनिबाजार को पुनः खोलने की मांग तेज होने लगी है। इसे लेकर पार्षदों व व्यापारियों ने बुद्ध पार्क में धरना दिया। साथ ही एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शनिबाजार लघु व्यापार को बढ़ावा देने का एकमात्र साधन है। शनिबाजार से सैकड़ों की संख्या में लघु व्यापारी जुड़े हुए हैं। लेकिन शनि बजार छह महीने से बंद है, जिस कारण से गरीब और छोटे व्यापारियों के समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। कोरोना काल में सारे व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति दी जा चुकी है, लेकिन सुध नहीं ली जा रही है। पार्षदों ने डीएम से कोविड नियमों का पालन करते हुए शनि बाजार खोले जाने की मांग की। ताकि भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके गरीब और छोटे व्यापारियों को रोजी रोटी का जरिया मिल सके। उनका कहना था कि शनि बाजार खोलने के लिए कई संगठन भी मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं छोटे और गरीब व्यापारी भी लंबे समय से शनि बाजार खोले जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने शनि बाजार खोल कर गरीब व्यापारियों को राहत देने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
धरना व ज्ञापन देने वालों में शकील अंसारी, रूमी वारसी, इकराम मिकरानी, आसिफ सलमानी, मो. फुकरान, रोहित प्रकाश, नफीस अहमद खान, अबु तस्लीम, प्रमोद अग्निहोत्री, जाकिर हुसैन, सुहैल बाबा समेत कई लघु व्यापारी लोग शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440