हाथरस दुष्कर्म मामले में दोषियोें को फांसी दिये जाने की मांग, विरोध में सपा ने रखा मौन व्रत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ दरंदगिता की सारें हदें पार करने वालों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। साथ ही धरने के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल को वापस लेने की मांग की गई।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट सुरेश परिहार एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव शुऐब अहमद के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बुद्ध पार्क दो घंटे का मौन व्रत रख धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं का कहना था कि देश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। आए दिन दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। सरकार की लापरवाही की वजह से ही अपराधों का ग्राफ बढ़ने लगा है। हाथरस में हुई हैवानियत गिरती हुई कानून व्यवस्था को उजागर करती है। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए किसान बिल को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों को साहूकारों और उद्योगपतियों का गुलाम बना देगा। बिल में न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी जिक्र नहीं है। ऐसे में किसानों का शोषण होना लाजमी है। इस बिल से मंडी का भी अस्तित्व में खत्म हो जाएगा। उन्होंने कृषि बिल को वापस लेने की मांग की।
मौन व्रत के उपरान्त सपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जयंती पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जो भी श्रद्धा सुमन अर्पण करते हुए उनको याद किया।
धरने में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता मोहन कांडपाल, प्रदेश महासचिव संजय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी कुलदीप सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद त्रिकोटि, जिला सचिव पूरन चंद पाठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरपाल शर्मा, रईस अहमद, ओम राठौर, बृजेश टम्टा, हरीश कुमार लोधी, कमल यादव, कन्हैया कुशवाहा, वासुदेव यादव, परस यादव, संजय कुमार, अली हसन, सुनील पासवान, मोहम्मद उमर, हाजी रईस, गुड्डू, रोहित लोधी आदि सपा कार्यकर्ता बैठे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल (1 अगस्त 2026): शनिदेव की कृपा से इन राशियों के खुलेंगे भाग्य, जानें कैसा रहेगा आपका दिन?
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440