भाकपा (माले) ने शहीद स्मारक कार रोड में दिया धरना
समाचार सच, हल्द्वानी। टिहरी विस्थापितों की तर्ज पर बिन्दुखत्ता को भी राजस्व गांव बनाने की मांग एक बार फिर उठने लगी है। इसे लेकर भाकपा (माले) ने सोमवार को शहीद स्मारक कार रोड में धरना दिया। साथ ही सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया। सामाजिक दूरी के बीच आयोजित इस धरने को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि बिन्दुखत्ता की जनता चार दशक से अधिक समय से राजस्व गांव की मांग कर रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में सरकार बनने पर बिन्दुखत्ता की जनता से राजस्व गांव बनाने का वायदा किया था, लेकिन साढ़े तीन साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यहां के विधायक और राज्य सरकार ने बिन्दुखत्ता राजस्व गांव के सवाल पर कोई पहल नहीं की है। उन्होंने सवाल किया कि जब उत्तराखण्ड सरकार वन भूमि पर बसाए गए टिहरी बांध विस्थापित क्षेत्रों के 9 गांवों को राजस्व ग्राम बनाये जाने की अधिसूचना जारी कर सकती है तो नैनीताल जिले के बिन्दुखत्ता और वन भूमि पर बसे अन्य खत्तों को राजस्व गांव क्यों नहीं बना रही है? यहां की जनता के साथ यह सौतेला व्यवहार क्यों कर रही है। धरने के बाद तहसील लालकुआं के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
इस दौरान भुवन जोशी, आनन्द सिंह सिजवाली, विमला रौथाण, गोविंद जीना,पुष्कर दुबडिया, नैन सिंह कोरंगा, विनोद कुमार, मदन धामी, नारायण नाथ गोस्वामी, स्वरूप सिंह दानू, कमल जोशी, गोपाल अधिकारी, डीएस मेहरा, हरीश भंडारी, त्रिलोक राम, भास्कर कापड़ी, निर्मला शाही, गोपाल सिंह, हरीश टम्टा, विजय पाल, पान सिंह कोरंगा, दौलत सिंह कार्की, तेज सिंह जग्गी, नारायण सिंह, त्रिलोक दानू, सुरेंद्र सिंह कुंवर, प्रमोद आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


