समाचार सच, हल्द्वानी। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार पर कोविड-19 से लड़ने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर डराने के बजाय बदहाल स्वास्थ सेवाएं दुरुस्त की जाएं। इसे लेकर शनिवार को तिकोनिया स्थित बुद्ध पार्क में धरना दिया गया।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर ने कहा कि सरकार कोविड-19 से लड़ने में पूरी तरह विफल रही है। आज चारों ओर किसान, व्यापारी, छात्र, बेरोज़गार, होटल व्यवसाय, यातायात व्यवसाय, स्कूल, बैंक्वट हॉल, रेहड़ी-ठेला, टैंट व्यवसाय, टैक्सी चालक सब परेशान है। सरकार ने पांच माह में कारोबार तो सब बंद करा दिए पर स्वास्थ सेवाएं ठीक करने में कोई रूचि नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ मंत्रालय होने के बावजूद प्रदेश की इतनी बदहाल स्वास्थ विभाग की स्थिति कभी नहीं देखी गई। उन्होंने कहा कि इलाज के अभाव में आए दिन लोगों की मौत हो रही है। कोरोना संक्रमित के नाम पर सामान्य मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि दिल के मरीज व गर्वभती महिलाएं अस्पताल के गेट पर दम तोड़ दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रशासनिक अधिकारी जनता से कट गए है। यहां तक कि अधिकारी फोन रिसीव तक नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर शीघ्र ही बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
धरने के माध्यम से सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह खोलने, चालान के नाम पर जगह जगह वसूली बंद करने, व्यापारियों के बैंक ऋण में ब्याज माफ करने, कोविड 19 के नाम पर डराने के बजाय बदहाल स्वास्थ सेवाएं दुरुस्त करने, जिला विकास प्राधिकरण की मनमानी पर अंकुश लगाने, गरीब जरुरतमंदों के भवन नक्शे आसानी से पास करने, पर्यटन उद्योग को तुरंत पूर्ण रूप से खोलने, एमबी इंटर कॉलेज के सामने की सरकारी भूमि पर मिनी स्टेडियम बनाने व कोविड 19 के नाम पर मरीज़ों का उत्त्पीडन बंद करने की मांग की गई।
धरना देने वालो में राजकुमार केसरवानी, जगमोहन चिलवाल, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, आफताब हुसैन, उमेश सुयाल, रमेश जोशी, हरजीत सिंह चड्ढा, एनके कपिल, राजकुमार सिंह नेगी, घनश्याम वर्मा, दया किशन शर्मा, प्रीतम सिंह जीना, अजय कृष्ण गोयल, घनश्याम बिष्ट, आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


