उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार ने झोंकी ताकत

खबर शेयर करें

विदेशी निवेश बढ़ाने को हो रहे खास प्रयास, कई देशों में होंगे रोड शो, 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से होगा आगाज

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प रंग ला रहा है। विदेशी निवेशक भी उत्तराखंड में निवेश करने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। निवेशकों की सुविधा के लिए उनके सुझावों पर नीतियों का सरलीकरण करने के साथ ही 28 नई नीतियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं भी सरकार देने जा रही है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानीः जनहित खबर के बाद विवाद, पत्रकारों ने खोला मोर्चा

8-9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह जुट गई है। 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से आगाज होगा। रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विदेशी निवेशकों को उत्तराखंड में अधिकाधिक निवेश के लिए आकर्षित करने की खातिर कई देशों में रोड शो होंगे। पहला अंतराष्ट्रीय रॉड शो 25 से 28 सितंबर तक लन्दन में होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हो सकते हैं। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक दुबई और आबूधाबी में रोड शो होंगे।
निवेशकों को उत्तराखंड सरकार की निवेश अनुकूल नीतियां बताने के लिए पहला रोड शो 3 अक्टूबर को होगा। इसके बाद देश के प्रमुख महानगरों में रोड शो का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें -   24 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440