बेस व महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर सपा ने दिया सरकार को ज्ञापन

खबर शेयर करें

-ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया, दिया 30 दिन का समय, नहीं तो करेंगे प्रदर्शन व मत्रियों का घेराव

समाचार सच, हल्द्वानी। बेस व महिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर आज यहां समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष कुमार के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन प्रषित किया। ज्ञापन के माध्यम से सपा ने सरकार को चेताते हुए 30 दिन का समय दिया है, नहीं तो वे प्रदर्शन व मत्रियों का घेराव कार्यक्रम करने को मजबूर होंगे।

ज्ञापन प्रेषित कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरपाल
का कहना था कि बेस चिकित्सालय में हृदय सम्बन्धी व फिजीशियन डाक्टर नहीं है, जिस कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा महंगे प्राइवेट अस्पतालों की शरण में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उनका कहना था कि महिला चिकित्सालय में भी चिकित्सकों की कमी है। सी.एम.ओ. की जानकारी के बावजूद लैब, मशीनें अव्यवस्थाओं की शिकार हो रही है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 11 जुलाई 2026: द्वादशी तिथि, जानिए शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का राशिफल

ज्ञापन में वक्ताओं का कहना था कि बेस चिकित्सालय में हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र की जनता को देखते हुए 15 अतिरिक्त महत्वपूर्ण चिकित्सकों की शीघ्र जरूरत है इस बात की जानकारी उत्तराखण्ड सरकार को होने के बावजूद सरकार हल्द्वानी की जनता की उपेक्षा किये हुए हैं। आपातकालीन डाक्टरों की कमी है, शीघ्र व्यवस्था होनी जरूरी है।
साथ ही साफ-सफाई के मामले में बेस अस्पताल की दुर्दशा जगजाहिर है। इसलिए शीघ्र किसी प्रशासनिक अधिकारी को दायित्व सौंपा जाय ताकि सफाई की व्यवस्था ठीक हो सके। एक बैड पर दो-दो मरीजों को भर्ती होना पड़ता है। भोजन व साफ-सफाई की शिकायत कई बार की जा चुकी है किन्तु सरकार आंख बन्द किये हुए है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में युवाओं के लिए सुनहरा मौका, होमस्टे मैनेजर बनकर रोजगार और स्वरोजगार का मिलेगा रास्ता

ज्ञापन देने वालों मुख्य रूप से रोहित लोधी, अभिषेक सिंह, दीपक कश्यप, आशीष सुनार, उमेश कश्यप सहित आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440