घर से बाहर निकलने से पहले करें ये काम, बन जाएंगे बिगड़ेगें काम

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज के समय में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसके पास कोई परेशानी या मुसीबत न हो। परेशानी आना स्वाभाविक है परंतु इनका आना किसी को अच्छा नहीं लगता। यह सच है कि मुसीबतें हमारे पास बिना बुलाए चली आती हैं। परेशानियों से जीवन रुकता तो नहीं परंतु बाधित अवश्य हो जाता है। इसके साथ ही यह हमारी प्रसन्नता और खुशी को प्रभावित अवश्य करती है। कई बार इनके कारण हम उदास तो होते ही हैं और तनावग्रस्त भी हो जाते हैं। जहां समस्या है वही तलाशने से उसका समाधान भी निकल ही आता है। जिन व्यक्तियों को जीवन में बार-बार कोई न कोई समस्या परेशान करती ही रहती है ऐसे व्यक्तियों का निराश और हताश होना स्वाभाविक है। यदि आपके भी जीवन में समस्या सामान्य से अधिक आ रही हो तो घर से बाहर निकलते समय कुछ उपाय अवश्य करने चाहिएं। इन उपायों से समस्याओं में कमी जरूर होती है और समस्याओं का हल भी जल्द निकल आता है। इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जिन्हें करके आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

  • दायां पैर सर्वप्रथम बाहर निकालें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर जाते समय यह ध्यान रखें कि सदैव दायां पैर ही बाहर निकालें। दायां पैर बाहर निकालना अति शुभ माना जाता है। ऐसा करने पर कार्य जल्द बनते हैं और सफलता प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें -   कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान, 6 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की नो एंट्री, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

-कार्यों के मध्य आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए नित्य प्रातः स्नानादि कार्यों से मुक्त होकर गीता के 11वें अध्याय का पाठ करना कार्यों की बाधाओं को दूर करता है। इससे समस्याओं का समाधान तो जल्द होता ही है साथ ही काम भी सहजता से पूरे होते हैं।

-परिवार में सुख-शांति और बाधा रहित जीवन के लिए घर में श्यामा तुलसी का पौधा लगाना शुभ और अनुकूल माना जाता है। सायंकाल में तुलसी जी का पूजन शुद्ध घी का दीपक जलाकर यह उपाय करना चाहिए।

-लगातार करने से कार्यों में भाग्य का सहयोग प्राप्त होता है तथा जल्द ही समस्याओं का समाधान निकलना सहज होता है।

-घर से बाहर किसी भी ज़रूरी काम से बाहर जाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि कौन-सी नासिका से श्वास तीव्र गति से बाहर आ रही है। यह माना जाता है कि नासिका के जिस भाग से श्वास तीव्र गति से बाहर आ रहा हो उस दिशा का पैर बाहर निकालना अनुकूल रहता है।

यह भी पढ़ें -   2027 चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, सुरेश भट्ट ने बच्ची नगर में जनता से साधा सीधा संवाद

-कार्यों से बाधाओं को दूर करने के लिए सुबह कार्य पर जाते समय हनुमान मंदिर होते हुए जाएं। कार्यों से पूर्व हनुमान जी का दर्शन पूजन करना और हनुमान जी की प्रतिमा का सिंदूर लगाकर पूजन करें। हनुमान जी की प्रतिमा का सिंदूर माता सीता के चरणों में लगाएं। यह उपाय लगातार 9 दिन करें।

-जब किसी आवश्यक कार्य से जा रहे हैं तो घर से बाहर निकलने से पहले देवी भगवती दुर्गा को लगातार 21 दिन तक गहरे लाल रंग के फूल अर्पित करें और धूप-दीप करते हुए दुर्गा जी के बीज मंत्र का जाप करें। मंत्र सं या 108 बार है।

-प्रातः पूजन करते समय शुद्ध घी का दीपक जलाकर उसमें दो साबुत लौंग डालें। इस प्रकार यह उपाय करने से कार्यों की रुकावटें दूर होती हैं और कार्य सरलता से पूरे होते हैं।

-यह माना जाता है कि जब भी घर से बाहर किसी कार्य से जा रहे हैं तो मीठी दही खाकर निकलें यह कार्य बाधाओं में कमी पर भाग्य को प्रबल करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440