चिकित्सक की पुत्री रहस्यमय परिस्थितियों में लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत एक चिकित्सक की पुत्री रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। चिकित्सक ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। सर्विलांस में युवती की मोबाइल लोकेशन दिल्ली आ रही है।
बताया जाता है कि डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक की 27 वर्षीय पुत्री बीते दिवस घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। देर शाम तक युवती के न लौटने पर परिवारजनों को चिंता सताने लगी और उन्होंने युवती से मोबाइल पर संपर्क साधा। युवती ने बताया कि वह काठगोदाम में है और जल्द ही घर पहुंच जाएगी। लेकिन इसके बाद भी वह न तो घर पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने इसकी सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्यवाही शुरू करते हुए युवती का मोबाइल फोन सर्विलांस में लगाया तो उसकी लोकेशन दिल्ली होना पाया गया। पुलिस युवती की सरगर्मी से तलाश में लगी हुई है।
बताया जा रहा है कि युवती कुछ दिन पूर्व ही एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर वापस हल्द्वानी लौटी थी। पुलिस ने युवती की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं। इसमें पुलिस प्रत्येक बिन्दु को ध्यान में रखकर कार्यवाही आगे बढ़ा रह है। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440