डॉक्टर्स डे: फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अंकिता चांदना ने बच्चों को सिखाए फिटनेस और हेल्थ के गुर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। डॉक्टर्स डे के अवसर पर डी.पी.एस. स्कूल, रामपुर रोड, हल्द्वानी में वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अंकिता चांदना द्वारा प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।

डॉ. अंकिता चांदना मुखानी स्थित हेल्थ केयर फिजियोथैरेपी एंड फिटनेस सेंटर की संचालिका हैं और पिछले लगभग 20 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

कार्यशाला में बच्चों को स्वस्थ और अस्वस्थ भोजन की पहचान, सही खान-पान, उचित दिनचर्या, समय पर सोने और पर्याप्त नींद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सही पोस्टर (बैठने-उठने का तरीका), नियमित व्यायाम, व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन) तथा शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें -   बिहारः अशोक धाम मंदिर में मौत की भगदड़- सावन सोमवार पर उमड़ी भीड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से ज्यादा घायल

डॉ. अंकिता ने बच्चों को बताया कि नियमित एक्सरसाइज न केवल शरीर को स्वस्थ रखती है, बल्कि दिमाग की कार्यक्षमता, एकाग्रता (फोकस), सतर्कता (अलर्टनेस) और मानसिक शक्ति को भी बढ़ाती है। उन्होंने अनुशासित दिनचर्या को स्वस्थ जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

यह भी पढ़ें -   नाग पंचमी और घी संक्रांति पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा एरोबिक्स सेशन रहा, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। एरोबिक्स के माध्यम से बच्चों को व्यावहारिक रूप से समझाया गया कि नियमित व्यायाम हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाने, रक्त संचार बेहतर करने तथा शरीर के समुचित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय प्रशासन ने इस उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यशाला के लिए डॉ. अंकिता चांदना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440