फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसा दून का ठेकेदार, फर्जी निवेश ऐप से सवा करोड़ की साइबर ठगी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून डेस्क। उत्तराखंड में साइबर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तमाम जागरूकता अभियानों और पुलिस की चेतावनियों के बावजूद लोग ऑनलाइन ठगी का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक ठेकेदार को सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती करना बेहद महंगा पड़ गया। फर्जी निवेश योजना के झांसे में आकर उसने करीब सवा करोड़ रुपये गंवा दिए।

पीड़ित ठेकेदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में फेसबुक पर उसकी पहचान सरोज मिश्रा नाम की युवती से हुई। फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई, जो बाद में व्हाट्सएप तक पहुंच गई। युवती ने खुद को बेंगलुरु निवासी बताते हुए भरोसा जीत लिया।

कुछ समय बाद युवती ने ठेकेदार को “रियो चेन” नाम के एक कथित निवेश प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी। उसने दावा किया कि इस प्लेटफॉर्म से उसे लाखों रुपये का फायदा हुआ है। भरोसा दिलाने के लिए उसने देवराज प्रताप नाम के व्यक्ति का नंबर भी साझा किया, जिसने पीड़ित को लिंक भेजकर प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करा दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई बड़े अफसर बदले… जानिए किसे मिला कौन सा अहम वन प्रभाग

शुरुआत में ठेकेदार ने 10 हजार रुपये निवेश किए, जिस पर उसे मुनाफा दिखाया गया। इससे उसका भरोसा बढ़ गया और उसने जुलाई 2025 से फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये निवेश कर दिए।

यह भी पढ़ें -   यमुनोत्री हाईवे फिर ठप! मूसलाधार बारिश से कई जगह भूस्खलन, सैकड़ों श्रद्धालु फंसे, यमुना भी उफान पर

जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने और पैसे जमा करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ठगों ने खुद को आरबीआई और फ्रॉड विभाग से जुड़ा बताते हुए 18 प्रतिशत जीएसटी जमा करने की मांग की। शक होने पर जब ठेकेदार ने अतिरिक्त रकम देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उससे संपर्क तोड़ दिया।

फिलहाल पीड़ित ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440