दहेज प्रताड़ना: महिला ने पति, देवर समेत ससुरालियों पर लगाये कई गंभीर आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक महिला ने पति, देवर व ससुरालियों पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। ससुरालियों पर जहां दहेज प्रताड़ना का आरोप है। वहीं पति पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाने व देवर पर बलात्कार करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सती कॉलोनी निवासी महिला ने कहा है कि उसका निकाह 11 मई 2015 को मुस्लिम रीति-रिवाज के तहत मुन्तियाज उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी भोला कॉलोनी वार्ड नं. 2 गदरपुर जिला ऊधमसिंह नगर के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिया। लेकिन इससे उसका पति व ससुर खुश नहीं थे। वह विवाह के कुछ समय बाद से ही उससे दहेज में पांच लाख की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से शारीरिक सम्बन्ध बनाता था। महिला का यह भी आरोप है कि बीती 2 अगस्त को उसके देवर नाजिम ने उसके साथ बलात्कार किया। जब उसने इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने उसके साथ मारपीट की और इस घटना के बारे में किसी को बताने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने की धमकी दी। महिला के अनुसार इस बीच 4 अगस्त को ससुरालियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। उसने ससुरालियों के अत्याचार की शिकायत बनभूलपुरा थाने में की, जिसे पर मामला महिला हेल्प लाइन भेज दिया गया। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो पाई। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति, देवर समेत अन्य ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आरोपियों पर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440