रोज सुबह खाली पेट पिएं 1 गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वाथ्य डेस्क। हमारे शरीर का 70 प्रतिशत भाग पानी है। शरीर में पानी की कमी होने से सेहत और स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती है। इसलिए एक्सपर्ट अनुसार, रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट अनुसार, इससे इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है। वजन घटाने के साथ यूरिन इंफेक्शन की समस्या से बचाव रहता है। चलिए जानते हैं जानते हैं गुनगुने पानी पीने के फायदे…

यूरिन इंफेक्शन से बचाव

एक्सपर्ट अनुसार, सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से यूरिन इंफेक्शन से बचाव रहता है। इससे यूरिन दौरान जलन, दर्द आदि की समस्या दूर होती है। इसके अलावा सीने में जलन व दर्द से भी आराम मिलता है। वात्त से उत्पन्न रोगों से बचने के लिए गुनगुना पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र करें मजबूत

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से पेट साफ होता है। इससे पेट दर्द, जलन, अपच आदि पाचन संबंधी समस्याओं से बचाव रहता है। इसके अलावा गैस की समस्या से आराम मिलता है। खासतौर पर कब्ज से परेशान लोगों के लिए यह एक औषधी का काम करता है।

चेहरे पर आएगा ग्लो
गुनगुना पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में से चेहरे पर ग्लो आने में मदद मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन रहेगा बेहतर
सुबह खाली पेट 1 गिलास गर्म या गुनगुना पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। इसके अलावा इससे शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीना आने लगता हैं। इससे शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है।

भूख बढ़ाए
जो लोग भूख ना लगने से परेशान हैं उन्हें रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। इसमें नींबू का रस, शहद, काली मिर्च व नमक मिलाकर पीने से दोगुना फायदा मिलता है। इससे भूख तेजी से बढ़ती है और शरीर अंदर से मजबूत होता है।

पीरियड्स पेन से दिलाए राहत
कई लड़कियों को पीरियड्स दौरान पेट में असनीय दर्द की परेशानी होती है। इससे बचने के लिए सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीना कारगर माना गया है। एक्सपर्ट अनुसार, इस पीरियड्स दौरान दर्द से मांसपेशियों में जो खिंचाव होने लगता है। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से आराम मिलता है।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वजन घटाने में मददगार
मोटापे से परेशान लोग रोजाना सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट कम होता है और बॉडी को सही शेप मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाएं
1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

गले के रोगों से बचाव
गुनगुना पानी पीने से गले में खराश, दमा, हिचकी और तली चीजों को खाने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी पीना फायदेमंद बोता है। इससे गले के रोगों से बचाव रहता है।

स्कैल्प की ड्राईनेस दूर करने में कारगर
सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से सिर से सेल्स खुलते हैं। इसके साथ ही उनका तेजी से विकास होता है। गुनगुना पानी का सेवन करने से स्कैल्प हाइड्रेट रहता है। इससे स्कैलप ड्राईनेस की समस्या से बचाव रहता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440