उबला केला रात को साने से पहले पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। यह तो हम सभी जानते हैं कि केले को रोजाना डाइट में शामिल करने से कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। पर क्या आपने कभी केले को उबालकर खाने का सोचा है, अगर नहीं तो अब सोच लेना चाहिए। केला और उसका पानी पोषण से भरपूर होते हैं, और इसे रात को साने से पहले पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। यह नुस्खा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो नींद से संबंधित समस्याओं, पाचन, या तनाव से जूझ रहे हैं। आइए इसके फायदे और इसके उपयोग के बारे में जानते हैं।

उबले केले के पानी के फायदे
बेहतर नींद के लिए फायदेमंद

केले में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम मांसपेशियों को आराम देते हैं और बेहतर नींद में मदद करते हैं। यह शरीर में मेलाटोनिन के स्तर को बढ़ाकर नींद की गुणवत्ता को सुधारता है।

पाचन को बेहतर बनाता है
केले का पानी पाचन तंत्र को शांत करता है और कब्ज को दूर करने में मदद करता है। फाइबर युक्त यह पेय आंतों की सेहत में सुधार करता है।

यह भी पढ़ें -   बनभूलपुरा पर फैसला फिर टला! सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई नहीं हुई, अब 17 सितंबर पर टिकी नजरें

तनाव और चिंता कम करता है
केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन एक अमीनो एसिड है, जो सेरोटोनिन (खुशी का हार्माेन) का उत्पादन बढ़ाता है। यह मानसिक तनाव को कम करके मूड को बेहतर करता है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है
पोटैशियम रक्तचाप को संतुलित करने और दिल की सेहत में सुधार करने में सहायक है।

इम्यूनिटी को मजबूत करता है
केले में विटामिन B6 और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

त्वचा की सेहत में सुधार
केले का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को चमकदार और हेल्दी बनाता है।

यह भी पढ़ें -   घर से भटककर बिहार से हल्द्वानी पहुंची अज्ञात बालिका को मिला परिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से पिता और भाई से हुई मुलाकात

उबले केले का पानी बनाने की विधि

  • एक पके हुए केले को धोकर छिलके के साथ टुकड़ों में काट लें।
  • एक पैन में पानी लें और उसमें कटे केले डालें।
  • इसे 10-15 मिनट तक उबालें।
  • पानी को छान लें और इसे हल्का ठंडा होने दें।
  • स्वाद के लिए शहद या दालचीनी मिला सकते हैं।

नियमित रूप से उपयोग करने के सुझाव
रात को सोने से 30 मिनट पहले इस पानी का सेवन करें। अधिकतम लाभ पाने के लिए इसे रोज़ाना पीने की आदत बनाएं। यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो इसे पीने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। उबले केले का पानी स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है। यह नींद में सुधार, तनाव को कम करने, और पाचन तंत्र को मजबूत करने में सहायक है। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप बेहतर स्वास्थ्य पा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440