18 दिन से ट्यूबल खराब होने से गौलापार के दो ग्रामसभा में पेयजल आपूर्ति ठप, आक्रोशित क्षेत्रवासी करेंगे 30 को खेड़ा चौराहा में प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/गौलापार। खेड़ा व नवाड़ खेड़ा में विगत 18 दिन से ट्यूबल खराब है। पेयजल आपूर्ति ना होने से क्षेत्रवासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मामले में सुनवाई ना होने से आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने कल 30 सितम्बर को खेड़ा चौराहा में प्रतिनिधियों के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर अब भी विभाग नहीं चेता तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जायेंगे।
ग्राम प्रधान लीला बिष्ट, नवाड़ खेड़ा हीरा सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य विद्या लौशाली, मनोज रावत, रमा मेहता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने संयुक्त रूप से बताया कि ट्यूबल खराब होने से गौलापार के उक्त दो ग्राम सभाओं में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिस कारण क्षेत्रवासियों में जल संस्थान विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि विभाग द्वारा ट्यूबल खराब मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिसकारण कल 30 सितम्बर को क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस आंदोलन से विभाग नहीं चेता तो वह सब भूख हड़ताल में बैठने को मजबूर होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440