नशे का सौदागर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में मादक पदार्थों की तस्करी बदस्तूर जारी है। आए दिन किसी न किसी नशे के सौदागर की गिरफ्तारी के बावजूद इस कारोबार में कमी नहीं आ रही है। इसके खिलाफ पुलिस भी लगातार अभियान चलाये हुए है। इस क्रम में पुलिस ने नशे के एक और सौदागर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से स्मैक के अलावा हजारों की नगदी भी बरामद हुई है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जानकारी के अनुसार लामाचौड़ चौकी व मुखानी थाना पुलिस बीती रात संयुक्त रूप से गश्त पर थी। तभी मुखबिर ने यह सूचना दी कि एक तस्कर स्मैक की बिक्री कर रहा है। इस पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान लामाचौड़ चौराहे पर तस्कर को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछा दिया। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धावस्था में खड़े युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 2.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर तस्कर प्रदीप सागर उर्फ अमन निवासी नागपुर पाडली लामाचौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये तस्कर के पास से पुलिस को स्मैक बेचकर एकत्र की गई 9021 रूपये की नगदी व मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया तस्कर लंबे समय से इस कारोबार में सक्रिय रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पकड़े गये तस्कर का पुलिस अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। साथ ही पुलिस को इस तस्कर से कारोबार से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी मिली हैं। पकड़े गये तस्कर को जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एसआई संजीत राठौड़, महेश जोशी, कांस्टेबल राजेश कुमार, नरेंद्र राणा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440