अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार ऊंचापुल निवासी 55 वर्षीय आनन्द सेन ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे उपचार के लिए डॉ सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वह मानसिक तनाव के कारण उन्होंने शायद यह कदम उठाया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल; देशभर की संस्कृति का दिखेगा संगम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440