समाचार सच, हल्द्वानी। चैकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिस कर्मियों को रौंदने की धमकी दे डाली। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है। मंडी चौकी में तैनात एसआई दिलवर सिंह भंडारी कांस्टेबल अरूण राठौर व घनश्याम आर्या के साथ क्षेत्र में चौकिंग कर रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार बाइक संख्या यूके 04-सीबी 5381 को रूकने का इशारा किया गया। इस पर चालक ने भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस कर्मियों ने बाइक का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी पर लगे जाम में बाइक फंस गई। जिसे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। इस बीच बाइक चालक कमलेश चन्द्र पुत्र गणेश दत्त निवासी शकबीना, गहना मुक्तेश्वर ने पुलिस कर्मियों से गाली गलौज करते हुए उन्हें बाइक से रौंदने की धमकी दे डाली। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही अरूण राठौर की ओर से आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों को धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को जेल के लिए रवाना कर दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


