स्वस्थ रहने के लिए करें मूली के पत्तों का सेवन, होंगें अनेकों फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। मूली का सेवन तो आप करते ही होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि मूली के साथ-साथ इसके पत्ते भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छे होते हैं। मूली के पत्ते कई तरीकों के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, सोडियम, मिनरल्स, आयरन, मैग्नीशियम आदि सारे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मूली के पत्ते का सेवन से वहीं आपके पेट से जुड़ी दिक्क्तें भी दूर हो जाती हैं। आप अपने डाइट में मूली के पत्तों को कई तरीके से शामिल कर सकते हैं। जैसे कि इसकी सब्जी के रूप में, जूस के रूप में आदि।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए
ब्लड प्रेशर को कम करने में मूली के पत्ते काफी ज्यादा लाभदायक साबित हो सकते हैं। इसमें एक एंटीहाइपरटेंसिव नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। ब्लड प्रेशर के पेशेंट को रोजाना सुबह एक गिलास मूली के पत्तों का जूस का भी सेवन करना चाहिए। ये ब्लड प्रेशर के जैसी समस्या को नियंत्रण में रखने में कारगर साबित हो सकती है। वहीं इसे अनेकों तरीकों से अपने डाइट में शामिल किया जा सकता है। ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ-साथ अन्य बीमारियों को भी दूर रखती है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं मूली के पत्ते आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकते हैं। इसमें कई सारे ऐसे तत्व होते हैं जो डायबिटीज की समस्या को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आपके शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ी रहती है तो ऐसे में मूली के पत्ते का सेवन इन्हें नियंत्रण करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से एंजाइमेटिक निषेध प्रभाव बॉडी में ग्लूकोज की मात्रा को कम करके शुगर के प्रबंधन और रोकने में भी सहायक हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए मूली के पत्तों का सेवन लाभदायक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल

लिवर के लिए
यदि आप भी लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो मूली के पत्तों का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। इसके पत्तों में एक हेपेटोप्रोटेक्टिव नामक तत्व पाया जाता है, जो लिवर को लंबे समय तक स्वस्थ बना के रखता है। मूली के पत्तों का इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे कि इसकी सब्जी बना के खा सकते हैं, जूस के रूप में आदि। लिवर का स्वस्थ रखना सेहत के लिए बहुत ज्यादा आवश्यक होता है। ऐसे में मूली का पत्ता आपकी मदद कर सकता है। यदि रोज आप इसे डाइट में शामिल करते हैं।

यह भी पढ़ें -   8 अगस्त को हल्द्वानी में शक्ति प्रदर्शन करेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

इम्युनिटी को देता है बढ़ावा
इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए मूली का पत्ता बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। मूली के पत्ते को यदि आप अपने डाइट में शामिल करते हैं तो ये भरपूर मात्रा में शरीर को आयरन, फ़ास्फ़रोस के जैसे कई सारे फायदेमंद तत्व को बढ़ाता है। वहीं ये विटामिन ए, विटामिन सी के जैसे कई विटामिन्स से भरपूर भी होता है। इसमें एक एंटीजेनिक निर्धारक और प्रोटियोग्लाइकेन नामक तत्व पाया जाता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा मददगार होते हैं। वहीं ये पेट से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर देते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440