सुबह खाने पेट भी गुब्बारे की तरह फूल जाता है तो इन नुस्खों से गैस को भगाएं एक झटके मे

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बहुत से लोग शरीर से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज कर देते हैं। गैस को लेकर भी कुछ ऐसा ही होता है, बहुत से लोग इसे आम परेशानी समझने की भूल कर बैठते हैं। अगर आपके भी पेट में गैस भर जाती है और बिना कुछ खाए भी पेट गुब्बारे की तरह फूलने लगता है, तो यह पाचन संबंधी समस्या या अन्य स्वास्थ्य कारणों की ओर इशारा कर सकता है। यह स्थिति असहज करने वाली हो सकती है और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकती है, जिस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

पेट फूलने के कारण
पेट में गैसखराब पाचन के कारण बन सकती है। आंतों में गैस जमने से ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। पेट में एसिड ज्यादा बननेसे भी गैस भर सकती है, जिससे पेट फूलने लगता है। आंतों में मल जमा होने से गैस नहीं निकल पाती, जिससे पेट फूला हुआ महसूस होता है। पर्याप्त पानी न पीने से पाचन तंत्र धीमा हो जाता है, जिससे गैस की समस्या हो सकती है। हुत जल्दी खाने, स्ट्रॉ से पीने, ज्यादा च्युइंग गम चबाने या बार-बार डकार लेने से हवा पेट में फंस सकती है। दूध, मसालेदार खाना, फास्ट फूड, कार्बाेनेटेड ड्रिंक्स (कोल्ड ड्रिंक्स), या दालों से भी गैस बन सकती है। महिलाओं में पीरियड्स से पहले और प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लोटिंग ज्यादा महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   अकेली बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से दहला खटीमा, घर में खून से लथपथ मिला शव

देसी नुस्खे
गैस और पेट फूलने से पाएं छुटकारा
अजवाइन और काला नमक

आधा चम्मच अजवाइन मेंचुटकी भर काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें। इससे गैस तुरंत निकल जाती है और पेट हल्का महसूस होता है।

सौंफ और मिश्री
भोजन के बाद 1 चम्मच सौंफ चबाने से पाचन अच्छा होता है और गैस नहीं बनती। सौंफ की चाय भी गैस और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करती है।

हींग का पानी
गुनगुने पानी में चुटकी भर हींगडालकर पिएं। चाहें तो हींग को पेट पर घी में मिलाकर भी लगा सकते हैं।

अदरक और नींबू
1 चम्मच अदरक का रस, 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर काला नमक मिलाकर पिएं। इससे पेट की गैस तुरंत निकल जाती है।

हल्दी और गर्म पानी
हल्दी का एक छोटा टुकड़ा गर्म पानी में डालकर पिएं। इससे पेट में गैस नहीं बनेगी और सूजन भी कम होगी।

त्रिफला चूर्ण
रात को सोने से पहले 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें। यह कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है।

यह भी पढ़ें -   धर्मस्थल में विवाद! हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर के महंत पर आरोपों से हाईकोर्ट सख्त, औचक जांच के आदेश

पुदीना और धनिया
पुदीना की पत्तियां चबाएं या उसकी चाय बनाकर पिएं। धनिया पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी गैस नहीं बनती।

मेथी के बीज
रात को भिगोए हुए मेथी के बीज सुबह खाने से पेट सही रहता है और गैस नहीं बनती।

गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए कुछ ज़रूरी टिप्स

  • ज्यादा देर तक भूखा रहने से पेट में गैस बनने लगती है।
  • दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं।
  • फल, सब्जियां और साबुत अनाज से पाचन अच्छा रहेगा।
  • जल्दी-जल्दी खाने से हवा अंदर जाती है, जिससे गैस बनती है।
  • जंक फूड और तली-भुनी चीजों से बचें।
  • सोने से पहले हल्का भोजन करें और तुरंत न लेटें।
  • रोज़ टहलने और योग करने से पाचन सही रहता है।

कब डॉक्टर से संपर्क करें?
अगर पेट फूलने और गैस बनने की समस्या लगातार बनी रहती है और इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। लगातार पेट दर्द या ऐंठन हो, अचानक वजन कम होने लगे, भूख नहीं लग रही ह, उल्टी या तेज़ एसिडिटी महसूस हो, पेशाब या मल त्याग में बदलाव हो सही खान-पान और लाइफस्टाइल अपनाने से इस समस्या से बचा जा सकता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440