कच्चा पनीर खाने से आपकी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पनीर खाना तो हर किसी को पसंद होता है। स्वाद में टेस्टी होने के साथ यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन आप जानते है कि रोजाना कच्चा पनीर खाने के आपकी कई बीमारियां दूर हो जाती है। प्रोटीन, वसा, कैल्शियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, फोलेट और कई न्यूट्रीएंट्स से भरपूर पनीर का सेवन न सिर्फ शुगर को कंट्रोल में रखता है बल्कि इससे मानसिक तनाव भी दूर होता है। तो चलिए जानते हैं सही समय पर पनीर खाने से आपको क्या-क्या फायदे होते हैं।

कब खाएं पनीर
कच्चे पनीर का सेवन नाश्ता और लंच करने से 1 घंटा पहले करें। इससे आप दिनभर ओवरइटिंग से बचे रहते हैं। एक्सरसाइज के कुछ घंटों बाद भी पनीर का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा रात को सोने से 1 घंटा पहले भी पनीर का सेवन करें। क्योंकि सोते समय शरीर को खाना डाइजेस्ट करने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और इसमें भरपूर प्रोटीन होता है।

पनीर खाने के फायदे, कच्चा पनीर खाने के लाभ
कच्चा पनीर खाने के फायदे –

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि से पहले कुट्टू के आटे पर सख्ती, अब सिर्फ सीलबंद पैकेट ही बिकेंगे, एक्सपायरी डेट अनिवार्य

मजबूत हड्डियां
कच्चे पनीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसे खाने से जोड़ों के दर्द से भी आराम मिलता है।

फाइबर से भरपूर
फाइबर की कमी होने पर आपको कमजोर इम्यून सिस्टम, बावसीर, कोलेस्ट्रोल, कब्ज और शुगर लेवल बढ़ना जैसी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके शरीर में फाइबर की कमी है तो रोज इसका सेवन करें। दिन में कम से कम 1 बार कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाएगी।

मजबूत पाचन क्रिया
कच्चा पनीर खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है, जिससे आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं।

डायबिटीज मरीजों के लिए
कच्चे पनीर में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जोकि डायबिटीक पेशेंट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी शुगर कंट्रोल में रहती है।

मानसिक तनाव
दिनभर काम करने के बाद स्ट्रेस और थकावट होना तो आम है लेकिन 1 बाउल कच्चा पनीर खाने से आपकी सारी थकावट दूर हो जाती है। इसलिए जब भी आपको स्ट्रेस या थकावट महसूस हो, कच्चे पनीर का सेवन करें।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में सनसनी! नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका से इलाके में हड़कंप

शारीरिक कमजोरी
प्रोटीन के साथ-साथ इसमें कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसलिए रोज कच्चा पनीर खाने से आपके शरीर की कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा इसका सेवन मांसपेशियों को भी स्थिर रखता है।

मोटापे से छुटकारा
प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा कच्चे पनीर में लीनोलाइक एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर में फैट बर्निंग प्रॉसेस तेज होता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए अपनी डाइट प्लान में कच्चा पनीर जरूर शामिल करें।

कैंसर से बचाव
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन कच्चे पनीर का सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है। रोजाना कच्चा पनीर खाने से शरीर में कैंसर सेल्स की ग्रोथ रूक जाती है, जिससे आप आप इसके खतरे से बचे रहते हैं।

दांत बनाए मजबूत
प्रोटीन और कैल्शियम होने के कारण इसका सेवन दांतो को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इससे आप दांतों से खून आना, कैविटी और दांतों में दर्द से भी बचे रहते हैं।

दिल की बीमारियों को रखें दूर
इसका सेवन धमनियों में होने वाली रूकावट को भी रोकता है, जिससे दिल की कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा इससे शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440